मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सहावर। कस्बा में युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। जिसका वीडियों भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा के मोहल्ला खितैया निवासी शन्नु खान पुत्र नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि एक जनवरी को पीड़ित के घर के बाहर परचूनी की दुकान पर दो दरोगा किसी व्यक्ति के बारे में जानकारी करने आए। तो पीड़ित ने उन्हें जानकारी दे दी। इस रंजिश को लेकर पीड़ित के मोहल्ले के नासिर, सद्दन, वाहिद, शब्बू ब तालिब 5 अज्ञात लोगों के दरवाजे के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने जब इसका विरोध किया। पीड़ित को लाठी-डंडे अन्य हथियाराें से हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने मामला शांत कराया। उधर इंटरनेट मीडिया पर झगड़े का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट जितेंद्र सिंह कासगंज
Raftaar Media | सच के साथ