मोतिहारी
मोतिहारी। कोटवा थाना कांड संख्या 204/26 दिनांक 12.05.2026 में दर्ज धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के मुख्य अभियुक्त सरोज कुमार, पिता बीरेंद्र राय, ग्राम देवपुर परसा, थाना कल्याणपुर, जिला पूर्वी चंपारण ने पुलिस की लगातार दबिश के कारण माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सरोज कुमार काझिया कॉलेज चाकूबाजी कांड का मुख्य अभियुक्त था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और दबिश दी जा रही थी। पुलिस कार्रवाई के दबाव में अभियुक्त ने अंततः न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


नोट: समाचार के साथ प्रकाशित किए जाने वाले फोटो में अभियुक्त का चेहरा धुंधला (ब्लर) कर प्रकाशित किया जाए।