रफ्तार मीडिया / संवाददाता जामताड़ा।

जामताड़ा जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राहुल सिंह का चयन झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन की ओर से सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 अगस्त तक देवघर जिले के मधुपुर स्थित मदर टेरेसा इंटरनेशनल अकादमी में आयोजित की जा रही है। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष जीतू सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल सिंह का रेफरी के रूप में चयन जामताड़ा जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आमंत्रित किया जाना जिले के कबड्डी खिलाड़ियों और खेल संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस अवसर पर झारखंड राज्य कबड्डी एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राहुल सिंह को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।राहुल सिंह की इस उपलब्धि पर जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक सुनील बास्की, उत्तम पांडे, कुंदन राय, सूरज पासवान, डॉ. भास्कर चांद, अभिषेक तिवारी, कृष्ण कमल दास तथा अमन राय सहित कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी जिले का नाम रोशन करेंगे।