गांडेय रफ्तार मीडिया सवाददाता राजु मंडल।गांडेय के रेस्काबदार स्कूल परिसर में केंद्रीय आदिम जनजाति पहाड़िया कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बहादुर पुजहर ने की, जबकि संचालन सचिव मनोज भोगता द्वारा किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए 'बाबा' ने भोगता और पूजहर समाज को एक होने का आह्वान किया। उन्होंने शंखनाद के साथ संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में भोगता और पूजहर समाज के लोगों को अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाने में काफी कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हमें अपने हक और अधिकार के लिए आगे आने की जरूरत है। इसके लिए गांव और समाज के लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।
मुख्य अतिथि में बैठक के दौरान समाज के विकास और अन्य कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित महिला समिति की अध्यक्ष रीता देवी एवं कोषाध्यक्ष सोभिया देवी ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और महिलाओं को समाज में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर चिंता देवी, गुड़िया देवी, धनिया देवी, रीता देवी, रूपा देवी, गुही भोगता, गुलाबी देवी, किशुनदेव पूजहर, सोमर पूजहर, राजेश, कैलाश, सुनीता देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे।