दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

   श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़, चास का 53 वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव  बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में उज्जैन एवम जमशेदपुर से आये कलाकारों ने अपनी कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।इस दौरान शोभा यात्रा में कलाकारों ने सांप को शामिल किया तथा खूब करतब दिखाए। इसी बीच वन विभाग को सांप की सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित वन में छोड़ दिया। प्रभारी डीएफओ नीतीश कुमार ने कहा कि वन्य जीव प्राणी को कैद कर रखना मनाही है इसलिए रेस्क्यू किया गया है।