logo

किसान के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय एकतावादी के पदाधिकारी ने किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयवादी के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह व नरेश कुमार तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ता किसान कि समस्या कि मांग को लेकर सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। और आरोप लगाते हुये बताया कि एक भूमि विवाद और धोखाधड़ी का मामला है। यह मामला वंदनपुर रूपी का पुरवा, थाना गोसाईगंज क्षेत्र का मामला है। कि दो किसान परिवारों ने 30 साल पहले एक एग्रीमेंट के आधार पर ज़मीन ली थी। उन्होंने वहाँ घर बनाया और अपना रोज़गार (तेल पेरने की मशीन) भी स्थापित किया। अब घनश्याम वर्मा नामक व्यक्ति ने ज़मीन के मालिक को "दारू पिलाकर" धोखे से अपने नाम 'बैनामा' करवा लिया है। ​वही आरोप लगाते हुये बताया गया कि विपक्षियों ने पीड़ित परिवार पर दो बार हमला भी किया है। ​किसान यूनियन राष्ट्रीय एकतावादी के नेता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब एक बार बैनामा हो गया तो दूसरी बार बैनामा कैसे हो गया। यह पूरी तरीके से फ्रॉड मामला है। आज हम लोग इस समस्या को लेकर के धरने पर बैठे और अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। और इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिल कर अपनी समस्याओ का ज्ञापन सौंपेंगे और मांग करेंगे कि ​पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। ​और धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति पर धारा 420 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS