रांची: झारखंड में अब मानसून (Jharkhand Monsoon) पूरी तरह सक्रिय होने वाला है। रांची मौसम केंद्र (Ranchi Meteorological Centre) ने ताजा Weather Forecast जारी करते हुए बताया है कि राज्य में अगले दो दिनों तक कई जिलों में Heavy Rain होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक Thunderstorm, Lightning (वज्रपात) और Strong Wind को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लगातार बारिश और बादल छाए रहने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग के मुताबिक 29 जून से पूरे झारखंड में बारिश (Rainfall Activity) की रफ्तार और तेज होगी। 28 जून से 3 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (Light to Moderate Rain) होने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
मौसम केंद्र ने इस दौरान Lightning Alert और Thunderstorm Warning भी जारी की है। कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Strong Wind) चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की सलाह दी है।