चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया है कि राज्य भर में अब तक कुल 230 बूथ लेवल एजेंट-1 (बी.एल.ए.-1) नियुक्त किए गए हैं जो कि आगामी चुनावों के लिए पारदर्शिता और तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
बूथ लेवल एजेंट चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाते हैं। वे राजनीतिक पार्टियों और बूथ-स्तर की चुनाव मशीनरी के बीच सीधे संबंध के रूप में कार्य करते हैं मतदाता सूचियों की पुष्टि में सहायता करते हैं आवश्यकता पड़ने पर आपत्ति उठाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि पोलिंग प्रक्रिया निष्पक्ष और कुशलता से चलाई जा रही है।
राजनीतिक पार्टियों से अपील करते हुए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने कहा हम सभी राजनीतिक पार्टियों से बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति में तेजी लाने की अपील करते हैं। मतदाता सूचियों की अखंडता और चुनाव प्रक्रिया की समग्र निष्पक्षता को सुनिश्चित करने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। एक अच्छी तरह से जानकार बी.एल.ए. लोकतंत्र को मजबूत करता है।
उल्लेखनीय है कि बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति जिला स्तर पर की जाती है और यह हर मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के लिए इसके अध्यक्ष या सचिव या किसी अन्य पदाधिकारी द्वारा बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के लिए एक जिला प्रतिनिधि को अधिकृत करना अनिवार्य है। प्रत्येक बीएलए-1 बूथ स्तर पर बीएलए-2 की नियुक्ति के लिए भी जिम्मेदार है ताकि जमीनी स्तर की निगरानी और समन्वय को और मजबूत किया जा सके।
सी.ई.ओ. पंजाब का कार्यालय बी.एल.ए. की समय पर नियुक्ति को सुनिश्चित करने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के साथ नजदीकी समन्वय में काम कर रहा है। पार्टियों को बूथ लेवल अधिकारियों के साथ सहयोग की सुविधा मतदाता जागरूकता का समर्थन करने और राज्य भर में वोटों के शुद्धिकरण और सत्यापन के प्रयासों को मजबूत करने के लिए बाकी रहती नियुक्तियों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Raftaar Media | सच के साथ