डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
पुलिस जिला नवगछिया की आपातकालीन सेवा डायल-112 टीम ने अपनी त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचा ली। सूत्रों के अनुसार आज कदवा थाना अंतर्गत विशारजन पुल पर एक महिला द्वारा कोसी नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जा रहा था। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को नदी में कूदने से बचा लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ एवं पड़ताल के बाद महिला को सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।नवगछिया पुलिस ने कहा कि डायल-112 टीम की तत्परता एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से एक अनमोल जीवन को बचाने में सफलता मिली है।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि डायल-112 आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 पर कॉल करें।