गंजडुंडवारा: नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा इस वक्त सियासी और जमीनी दोनों मोर्चों पर सुर्खियों में है। एक तरफ जहां हाजी मुनव्वर हुसैन के नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों की रफ्तार ने जोर पकड़ा है, वहीं दूसरी तरफ विरोधी खेमे में खलबली मची हुई है। कस्बे के गलियारों और चाय की दुकानों पर इस वक्त बस इसी बात की चर्चा है कि आखिर विकास के इस तूफान के बीच विरोधियों की बेचैनी क्यों बढ़ गई है!
25 वार्डों में चौमुखी विकास, जनता गदगद!
शहर के सभी 25 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जमीनी स्तर पर आम और गरीब जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सालों से अटके और अधूरे पड़े कामों ने अब रफ्तार पकड़ी है, जिससे रोजमर्रा की दिक्कतों से राहत मिल रही है। "विकास की गंगा" बहने से कस्बेवासियों के चेहरों पर खुशी की लहर साफ नजर आ रही है।
ईओ निहारिका चौहान की एंट्री से लगा 'चार चांद'
नगर पालिका के कामकाज में नवागत अधिशासी अधिकारी (EO) निहारिका चौहान के आने के बाद एक नई ऊर्जा और कसावट देखने को मिल रही है। प्रशासनिक स्तर पर तालमेल और तेज फैसलों ने पालिका की कार्यशैली में चार चांद लगा दिए हैं। समर्थकों का मानना है कि नेतृत्व और प्रशासन की इस जुगलबंदी ने विकास कार्यों को नई उड़ान दी है।
विरोधियों पर 'बदनामी' के आरोप, सियासी पारा हाई!
जहां एक ओर जनता विकास कार्यों से खुश दिखाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर विरोधी गुट लगातार नगर पालिका को निशाने पर लेने में जुटा है। चर्चा है कि जमीनी हकीकत से इतर कुछ लोग पालिका की छवि खराब करने और उसे बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। हालांकि, पालिका समर्थकों का दावा है कि जनता सब देख रही है और झूठे शोर से विकास का पहिया रुकने वाला नहीं है।