आशीष कुमार मुखर्जी/ रफ्तार मीडिया/कुज्जू (रामगढ़): राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी और भीषण लू को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और रामगढ़ पुलिस अधीक्षक  मुकेश लूनायत के निर्देशानुसार स्थानीय कुज्जू ओ.पी. (आउटपोस्ट) परिसर में आम जनता के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य तपती धूप में सफर करने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को राहत पहुँचाना है।
कुज्जू ओ.पी. प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के साथ-साथ आम राहगीरों के लिए भी पेयजल का मुकम्मल इंतजाम किया गया है।
ओ.पी. प्रभारी ने ओ.पी. के सामने से गुजरने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जब भी लोगों को प्यास लगे और वे कुज्जू ओ.पी. के आसपास हों, तो वे बिना किसी संकोच के परिसर के भीतर आकर पानी पी सकते हैं। पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।