दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।

जामताड़ा शहर के मुख्य बाजार में शुक्रवार को विद्युत उत्पादों के नए हैवेल्स आउटलेट शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन हैवेल्स आउटलेट के मार्केटिंग मैनेजर, मेशनरी स्टोर के संचालक सरोज टेबरीवाल, कपीश टेबरीवाल, केशव टेबरीवाल, मनोज टेबरीवाल सहित शहर के गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने शोरूम का जायजा लिया। शोरूम में घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग से जुड़े विद्युत उत्पादों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। यहां वायर, स्विच, एलईडी लाइट, पंखे, स्विचगियर, केबल सहित हैवेल्स के विभिन्न विद्युत उत्पाद ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सामग्री खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जामताड़ा मेशनरी स्टोर के मालिक सरोज टेबरीवाल ने कहा कि जामताड़ा में ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हैवेल्स का आउटलेट शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को कंपनी के भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि शोरूम की प्राथमिकता होगी। वहीं हैवेल्स के मार्केटिंग मैनेजर ने कहा कि जामताड़ा में कंपनी का आउटलेट शुरू होना स्थानीय ग्राहकों के लिए सुविधाजनक कदम है। शोरूम में हैवेल्स के उत्पादों की पूरी रेंज उपलब्ध कराने के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शोरूम का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर अनूप राय,परवीन चौधरी,अजीत दुबे सहित कई लोगों कई लोग उपस्थित थे।