संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
बिजनौर। व्यापारी एकता परिषद के सौजन्य से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन शमशाद अंसारी के कैम्प कार्यालय पर लगे कैम्प में सैकड़ों लोगों की आँखों का चैकअप किया गया। जिन्हे आवश्यक परामर्श के साथ निशुल्क दवाईयां भी वितरित की गया।आज सुबह से मोहल्ला खात्रियान स्थित पूर्व चेयरमैन शमशाद अंसारी के कैम्प कार्यालय पर आँखों का कैम्प लगाया गया। जिसमे देहरादून जोलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक डॉ. इशिता गुप्ता, आशीष लोधी, मनोज कुमार (एडमिनिस्ट्रेशन ) सतीश पाल, अंजलि असवाल व स्वाति शर्मा ने मरीजों की आँखों की जाँच की और उन्हें दवाईया वितरित की। जिन लोगों को मोतियाबिंद है उनके ऑप्रेशन के लिए भी चिन्हित किया। जिनके ऑप्रेशन व देहरादून आने-जाने का खर्च भी हॉस्पिटल द्वारा ही वहन किया जाएगा। व्यापारी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी, मुरादाबाद मंडल प्रभारी मो.काशिफ, डॉ. मुजम्मिल, चरण सिंह, काशिफ खान, पूर्व सभासद वसीक अहमद, अल्पसंख्यक के अध्यक्ष नईम अंसारी, तारिक मशरूर, सभासद मुस्तकीम अहमद, अज़हर बुखारी, विजय मौहन गुप्ता, राजीव कुमार जिला मंत्री आसिफ मलिक, आसिफ अंसारी, शाहबाज़ हसन, आसिफ अब्बासी, रागिब फारूकि, आसिफ सिद्दीकी उर्फ पाशा, आबिद सिद्दीकी, अज़ीम अंसारी, शहज़ाद गांगु, नदीम अहमद, आयान, उजैर अंसारी आदि शामिल रहें।