​कासगंज। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ (पंजी. संख्या-10134) की कासगंज शाखा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को नदरई गेट स्थित रानी लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में किया गया। बैठक और चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की देखरेख में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। वर्ष 2026-2027 के लिए सर्वसम्मति से राघव मिश्रा को जिलाध्यक्ष चुना गया है।
​चुनाव प्रक्रिया दक्षिणांचल अध्यक्ष गणेश तोमर (मथुरा), महामंत्री विष्णु सिंह (फर्रुखाबाद), पूर्व जिला संयोजक अनिल कुमार (फर्रुखाबाद), जिला संरक्षक सुबोध यादव (मैनपुरी) तथा जिला संरक्षक यतेन्द्र शर्मा (हाथरस) की उपस्थिति में पूरी कराई गई। चुनाव के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
​नवगठित जिला कार्यकारिणी (वर्ष 2026-2027):
​जिला अध्यक्ष: राघव मिश्रा
​जिला उपाध्यक्ष: गजेन्द्र सिंह, राजू सागर, रमेश चन्द्र
​जिला महामंत्री: आकाश शर्मा
​संयुक्त मंत्री: रिषभ
​जिला मीडिया प्रभारी: तरुण वशिष्ठ (कासगंज)
​जिला सोशल मीडिया प्रभारी: मनोज कुमार
​संगठन मंत्री: जागेश, अभिषेक मौर्य
​जिला कोषाध्यक्ष: नवीन शर्मा (शहरी), प्रमोद कुमार (ग्रामीण)
​उपखंड प्रभारी: रजनीश यादव (गंजडुंडवारा), अमित कुमार यादव (पटियाली), साहब सिंह (सहावर)
​पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि संविदा विद्युत कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान और कल्याण के लिए पूरी एकजुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी।