राजु मंडल /रफ्तार मीडिया सवाददाता/ गांडेय
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, गांडेय में मंगलवार को 482 छात्राओं के अभिभावकों (गार्जियन) की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से गठित 15 सदस्यीय इस नई टीम में सबना आजमी को अध्यक्ष और संतोष पंडित को उपाध्यक्ष चुना गया है, जबकि 13 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है।
नवनिर्वाचित समिति के सभी 15 सदस्य विद्यालय की छात्राओं के खान-पान, पठन-पाठन और साफ-सफाई (स्वच्छता) की व्यवस्था पर विशेष रूप से निगरानी रखेंगे, ताकि छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
*गार्जियनों के बैठने की व्यवस्था पर आश्वासन*
विद्यालय में बरसात या गर्मी के मौसम में बच्चों से मिलने आने वाले अभिभावकों को बाहर ही बैठना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को लेकर पत्रकारों द्वारा उठाए गए सवाल पर गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में 15वें वित्त आयोग का फंड समाप्त हो चुका है। जैसे ही 16वें वित्त आयोग का फंड आएगा, अभिभावकों के बैठने के लिए एक शेड या कक्ष (रूम) की उचित व्यवस्था जल्द कराई जाएगी।
मोके पर रुबेदा खातून,काजल कुमारी,मीना देवी, सुशीला हेंब्रम,मुन्नी कुमारी,द्वारका मंडल, सुशीला कुमारी,शाहिदा खातून,निर्मला टुडू,रोशन खातून,अरविंद सोरेन,समसुल अंसारी,साबुनी देवीसमेत काफी संख्या में गार्जियन मौजूद थे।