संवाददाता - राजन साहू
कानपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के तहत नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत महिला यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन किया जा रहा है।
अभियान में एनसीसी गर्ल्स विंग की छात्राएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। छात्राओं को यातायात नियमों, संकेतों और सुरक्षित संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है, ताकि वे यातायात व्यवस्था को समझने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।
पुलिस उपायुक्त यातायात अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि यह पहल यातायात जागरूकता, सड़क सुरक्षा और नारी शक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।