संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सोम शिक्षक महासभा द्वारा अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राजेन्द्र कुमार गंगवार ने बुधवार को बिजनौर जनपद के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
डॉ. राजेन्द्र कुमार गंगवार ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नूरपुर, अशरफ जकरिया इंटर कॉलेज, खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर, चाचा नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर, जनता इंटर कॉलेज आकू, दिव्यदीप ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज, एसएनएसएम इंटर कॉलेज तथा एचएमआई इंटर कॉलेज सहित अन्य विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही। विद्यालयों में शिक्षकों के साथ हुई मुलाकात को आगामी शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।