संवाद सूत्र/भागलपुर
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक जिले के नीजी होटल में संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कश्यप ने की।बैठक में पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस उत्पीड़न, अवैध वसूली, महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर चर्चा की। यह तय किया गया कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर NHRC, राज्य मानवाधिकार आयोग और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में कांवरिया सेवा शिविर लगाने,साइवर जागरूकता अभियान,स्कूली छात्राओं को आत्मरक्षा हेतू जागरूक करने तथा एक वृक्ष मां के नाम के तर्ज पर जिले में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्य करने का प्रस्ताव रखा।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ विभूति सिंह ने कहा कि *"संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों की रक्षा करना और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। बिना भय और पक्षपात के पीड़ितों की मदद की जाएगी। और अतिशीघ्र संगठन को सरकारी फंड मिलने की संभावना है।"*
आगामी कार्यक्रमों में गांव-गांव जाकर मानवाधिकार और RTI कानून की जानकारी देने, कानूनी जागरूकता शिविर लगाने और पीड़ित परिवारों से मिलने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों में कुमारी अर्चना,अभिषेक कुमार,विरेश कुमार, सुबोध कुमार भारती, राजेश कुमार सिंह, अतुल रंजन भारती और अन्य सदस्य उपस्थित थे।