लोकेशन=मुंडेरवा बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड बनकटी के गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में बुधवार को प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, रंगोली व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुंडेरवा नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह(टिंकू)ने दीप प्रज्वलित कर किया।
निर्णायक मंडल के अरविंद कुमार पांडेय, विजय कुमार और विक्रमादित्य पांडेय ने प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उनकी सूची संबंधित विद्यालयों की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी गई। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
पेंटिंग और ड्रांइग प्रतियोगिता मे ब्लॉक स्तर पर चयनित क्षात्र और क्षात्राओ में अंशिका प्रथम, अश्वनी द्वितीय गन्ना विकास इंटर कालेज, दिव्या तृतीय, चांदनी चतुर्थ और राजकुमार पंचम स्थान भगवती प्रसाद राघव खोरिया।भाषण प्रतियोगिता में सलोनी चौधरी प्रथम गन्ना विकास नासरा खातून द्वितीय भगवती राघव  कुमार इंटर कॉलेज खोरिया,सोनम तृतीय गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा,, रवी चतुर्थ भगवती राघव  कुमार इंटर कांलेज ,निकहत पंचम स्थान गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और पोस्टर प्रतियोगिता में लक्ष्मी मौर्य गन्ना विकास प्रथम,साविया खातून द्वितीय भगवती राघव इटर कालेज,विजय बहादुर तृतीय जनता इंटर कालेज बनकटी, गुड़िया चतुर्थ जनता इटर कालेज बनकटी, दीक्षिता चौधरी पंचम स्थान गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा रहे।
प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी चन्द्रभान पांडेय और गन्ना विकास इंटर कालेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।इस दौरान गन्ना विकास के शिक्षक संतोष पांडेय, राजेश यादव,हेमंत चौधरी सहित अन्य शिक्षक भी प्रतियोगिता को साकुशल संपन्न करने मे लगे रहे।
प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिला। विद्यालय प्रशासन ने चयनित प्रतिभागियों की सूची संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।