दिनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा ;जामताड़ा में पुलिस एसोसिएशन आईआरबी – वन का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर नंदकिशोर यादव को चुना गया।वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भीम सेन को सौंपी गई। सचिव पद पर सुदेश कुमार सिंह तथा संयुक्त सचिव पद पर मुकेश कुमार राव निर्वाचित हुए। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार दुबे को चुना गया।चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिलों से पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में सुरेश पासवान, प्रक्षेत्रीय मंत्री रेल धनबाद, भरत कुमार प्रक्षेत्रीय मंत्री दुमका तथा गंगा सागर ओझा, क्षेत्रीय मंत्री चतरा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यवेक्षकों की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पुलिस कर्मियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने बधाई दी और बेहतर नेतृत्व की उम्मीद जताई। इस अवसर पर नवचयनित अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि वे पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।सचिव पद पर निर्वाचित सुदेश कुमार सिंह ने भी संगठन की मजबूती और पुलिस जवानों के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण, आपसी समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे चुनाव कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।