पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की भद्रेश्वर नगरपालिका के चेयरमैन प्रलय चक्रवर्ती समेत 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा । चेयरमैन ने इस्तीफे को लेकर कहा तृणमूल की हार के कारण बोर्ड चलाने में हो रही समस्या। विधानसभा चुनाव में हार के बाद हुगली जिले में किसी नगरपालिका में यह पहला इस्तीफा है। चंदननगर विधानसभा के तहत आने वाली भद्रेश्वर नगरपालिका में 22 वार्ड हैं। जो विपक्षविहीन है 2026 विधानसभा चुनाव में इस नगरपालिका के करीब चौदह वार्डों में तृणमूल की हार हुई है।
इंद्रनील सेन चंदननगर विधानसभा में 13 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए हैं। भद्रेश्वर में भी बड़ी मार्जिन से उनकी हार हुई है। गुरुवार को भद्रेश्वर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी को तृणमूल पार्षदों ने अपनी इस्तीफा पत्र सौंपा।
पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए भद्रेश्वर नगरपालिका के तृणमूल चेयरमैन प्रलय चक्रवर्ती ने भी इस्तीफा दे दिया है।
पहले से ही कई नगरपालिकाओं में अनियमितता के आरोप सामने आ रहे हैं। विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा है कि उन नगरपालिकाओं में जांच होगी।
भद्रेश्वर नगरपालिका के आठ तृणमूल पार्षदों के इस्तीफा देने से फिलहाल बोर्ड चलाने में दिक्कत नहीं होगी। वही तृणमूल सूत्रों के मुताबिक बोर्ड वाइस चेयरमैन फिरोज खान के नेतृत्व में चलेगा।