संवाददाता रोहित कुमार/बिजनौर
आज ग्राम बरूकी में आयोजित गणेश चतुर्थी के भव्य उद्घाटन समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत उत्साहपूर्ण और भक्तिमय बना दिया।
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेंद्र कुमार कश्यप जी एवं कार्यक्रम संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री सूरज कश्यप जी सहित संपूर्ण कश्यप समाज तथा सर्वसमाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित लोगों ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया ,जिसमें महिलाओं की सहभागिता एवं उत्साह देखने योग्य रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रचना पाल जी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, भाजपा एवं नहटौर विधानसभा क्षेत्र, उपस्थित रहीं। ग्रामवासियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
डॉ. रचना पाल जी ने सभी क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव जनता के साथ खड़ी हैं और उनके निवारण हेतु हर संभव प्रयास करती रहेंगी।
इस अवसर पर कश्यप समाज के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही सहयोगियों के रूप में अंकुर चौधरी, महेंद्र सिंह पाल, सतपाल सिंह पाल, सचिन कुमार, नीरज चाहल, डॉ. निपेंद्र, सूरवीर प्रधान जी, रोहताश जी, अरविंद कुमार  सत्येंद्र, विक्की राणा सहित अनेक सम्मानित साथी उपस्थित रहे।