logo

झारखंड युवा सेवक के अध्यक्ष ऋषि राज श्रीवास्तव ने सांसद संजय सेठ को दी बधाई

रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल मंत्री सह झारखंड युवा सेवक के अध्यक्ष ऋषि राज श्रीवास्तव ने कहा कि तीसरी बार देश के नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के शपथ लेने पर उनको बधाई देता हूं साथ ही रांची के सांसद संजय सेठ को केंद्र में रक्षा राज्यमंत्री बनाए जाने पर उनको ढेर सारी शुभकामनाएं श्री सेठ के नेतृत्व में झारखंड सहित पूरे देश का काफ़ी विकास होगा और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले लोकप्रिय नेता की भूमिका भारत को विश्व गुरु बनाने में अहम होगी. हमें पूर्ण भरोसा है की भारत रक्षामंत्री के रूप में वो नए आयाम स्थापित कर भगवान बिरसा मुंडा की माटी का परचम पूरी दुनिया में लहरायेंगे.

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS