दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:मिहिजाम के लोटस प्ले स्कूल में नर्सरी कक्षा के छात्र शिवांश सागर का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें शिवांश सागर के साथ उनके सहपाठी एवं शिक्षकों ने भाग लिया।बच्चों ने हैप्पी बर्थडे गीत गाकर माहौल को आनंदमय बना दिया। इस दौरान शिवांश को शिक्षकों द्वारा आशीर्वाद दिया गया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच टॉफी और चॉकलेट का वितरण किया गया। विद्यालय के निदेशक सत्यनारायण झा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों से बच्चों में आपसी प्रेम, सहयोग, सामाजिक भावना तथा खुशियां साझा करने की आदत विकसित होती है, और बच्चे सहज भाव से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर प्रबंधन समिति की सदस्या पूजा झा एवं अर्चना झा, शिक्षिकाएँ उमा दास, लीना बाउरी, पूजा अग्रवाल तथा डॉली कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।