दीपचंद्र दीक्षित ब्यूरो


फर्रुखाबाद। ब्राह्मण समाज के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा सहित कई संगठनों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। संगठनों ने मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा की ओर से 200 से अधिक लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। ज्ञापन देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश पाठक, जिला संरक्षक विजय शुक्ला, अभिषेक दुबे, शिवेंद्र वाजपेयी, राघवेंद्र मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, सौरभ दुबे, आशीष मिश्रा, गौरव दुबे और नानकराम दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।