विभूति सिंह/भागलपुर।आज पटना में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार के कर कमलों द्वारा भागलपुर जिले को सम्मानित किया गया।यह सम्मान जिलाधिकारी, भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी को किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ने के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।भागलपुर जिले को AgriStack पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि AgriStack (agristack.gov.in) भारत सरकार के कृषि विभाग का एक महत्वपूर्ण पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों का पंजीकरण कर उनके डेटा का डिजिटलीकरण किया जा रहा है।इस अभियान में भागलपुर जिले ने अपने सभी किसानों को जोड़ते हुए उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप यह सम्मान प्राप्त हुआ।