दीपचंद्र दीक्षित /फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। समाधान दिवस के दौरान कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थीं।
हालांकि, मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस पर थानाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति रही। इस दौरान बबना चौकी प्रभारी अभिलाख सिंह, कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह, जगराम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
प्रशासन द्वारा आयोजित समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनका त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।