रवि सिन्हा डुमरी
डुमरी:-डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने मधुबन गेस्ट हाउस में जैन धर्मशाला ट्रस्ट संस्था के पदाधिकारिओं के साथ बैठक की है। जहां वे ग्रे वॉटर मैनेजमेंट तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के विषय पर संस्थाओं की तैयारी और उसके उपाय के संबंध में चर्चा की है। जहां उन्होंने उपस्थित क्षेत्र पदाधिकारी प्रदूषण नियंत्रण परिषद धनबाद के द्वारा ग्रे वॉटर प्रबंधन तथा सॉलि़ड एंड वेस्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी और सरकार के नियमों का अनुपालन हेतु आवश्यक कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया। बैठक में सभी जैन संस्था के पदाधिकारी ने भी एसडीएम के द्वारा सभी दिए गए आदेशों का पालन करने की बात कही है। बैठक में पीरटांड़ अंचल अधिकारी सहित पीरटांड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी पीसीबी तथा सभी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।