लोकेशन= छावनी बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी 

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र निवासी ई रिक्शा चालक फूलचंद्र यादव सोमवार की देर रात को अपने घर लौट रहे थे गोडसरा गांव  में  पहले से अपने परिवार के साथ खड़े घनश्याम  रास्ते से जाने के लिए मना करने लगे । प्रतिरोध बढ़ा तो विप​​क्षियों ने गोलबंद होकर फूलचंद्र को पीट कर फरार हो गए।घटना में बेहोश हुए  फूलचंद  को गम्भीर हालत में इजाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत ले गये जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत  मृत घोषित कर दिया। 
वही सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक फूलचंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था और घर पर रहकर अपने परिवार का ई रिक्शा चलाकर भरण पोषण करता था। 
घर पर माता, पिता एक बहन पत्नी तीन बच्चे हैं जिनका रो रो कर बुरा हाल है ।
वही नवम्बर माह में मृतक फूलचंद्र के बहन की शादी भी होना निर्धारित है।
अब सवाल यह उठता है कि अब यह जिम्मेदारी का निर्वहन कैसे होगा?