रामगढ़ : झारखंड नगर निकाय चुनाव होने में मात्र कई दिन बचे हैं । सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी लगाकर अपनी ताकत झोंक रहे हैं । रामगढ़ नगर परिषद वार्ड संख्या 6 की बात करें तो यहां की जनता प्रदूषण और पानी जैसे मुद्दों को लेकर मतदान करने वाले हैं क्योंकि जनता समझदार हो चुकी है वह जान चुके हैं कि कौन सा प्रत्याशी विकास का काम करेगा और कौन सिर्फ वादे और दावे कर  हवा बाजी कर रहे हैं । दूसरी तरफ प्रत्याशी न सिर्फ अपनी जीत की दावे कर रहे हैं बल्कि जीतने के बाद अपने क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने की बात कर रहे हैं ।
वार्ड संख्या 6 में  प्रत्याशियों से बात करने पर क्या बताया  जानते है ।
प्रत्याशी नारायण कुमार महतो ने कहा कि मुद्दे बहुत है वार्ड संख्या 6 में पहला मुद्दा पॉल्यूशन ,रोजगार ,शिक्षा और स्वस्थ है । जीतने के बाद पहला  प्राथमिकता पॉल्यूशन होगा ।

वही दूसरा प्रत्याशी मनोज कुमार महतो जो पूर्व में  उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं उनका कहना है कि हमारे वार्ड में 17 टोला है हम समझते हैं चाहू मुख विकास नहीं हो पाया है । जंगल के बीच में 10 घर हैं कही 15 घर हैं वहां फॉरेस्ट का लैंड है अभी तक सड़क नहीं बना है वहां हम विश्वास दिलाते हैं कि 2 साल के अंदर फॉरेस्ट से एन ओ सी लेकर सड़क बनवाएंगे ।

वही प्रदूषण के विरुद्ध लगातार आंदोलन कर रहे प्रत्याशी सुरेंद्र महतो सबसे पहला मुद्दा प्रदूषण है क्योंकि इंसान का सुरक्षा माने रखता है।  बाकी और सारे बहुत से मुद्दे हैं प्रदूषण है, शिक्षा है , स्वस्थ है ,रोजगार है । यही सब मुद्दों को लेकर मैं चुनाव के मैदान में हूं परंतु सबसे मेरी पहली प्राथमिकता है प्रदूषण को हटाना 
है । 
एक प्रत्याशी धनी कुमार महतो ने कहा कि जीतने के बाद मेरी प्राथमिकता रोजगार ,शिक्षा ,रोड नाली तो है ही । प्रदूषण और पानी का सबसे ज्यादा समस्या है जीत के प्रति 100% आश्वस्त  है क्योंकि जितने भी कैंडिडेट हैं सब बाहर का है । 
देखना है  जीत का सेहरा आम जनता किसके सर पहनाती है ।