रफ्तार मीडिया संवाददाता/जामताड़ा

अखिल भारतीय धोबी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कोषाध्यक्ष बंसीधर रजक के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष कार्तिक रजक ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन सचिव राम नरेश रजक एवं अखिल भारतीय संत गाडगे संस्थान के झारखंड प्रभारी संतोष रजक विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती और संत गाडगे महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। संगठन का संकल्प सामाजिक एकजुटता, शिक्षा का प्रसार और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही महासंघ की प्राथमिकता है। बैठक को सफल बनाने में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय धोबी महासंघ के दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।