संवाददाता रोहित कुमार बिजनौर

बिजनौर। सावन के सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद बिजनौर में 3 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर के जारी निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय तथा अन्य सभी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे।

प्रशासन ने यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।