कासगंज:यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने जनपद में फायर व विद्युत सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। कोचिंग, स्कूल, कॉलेज, जिम, लाइब्रेरी और हॉस्टल में फायर एक्स्टिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, सुरक्षित वायरिंग और संकेतक बोर्ड अनिवार्य होंगे।  

रेनू गौड़ ने कहा कि जांच में लापरवाही मिलने पर संस्थान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, जरूरत पड़ने पर सील या बंद भी किया जाएगा। सभी संचालकों से समय रहते व्यवस्था दुरुस्त करने की अपील की गई है।