दीपचंद दीक्षित ब्यूरो

**फर्रुखाबाद।** राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जिला कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया। प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नए सदस्यों को संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनीत कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला को जिला सचिव, रंजन बाथम को पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, ब्रजेश सक्सेना को पिछड़ा मोर्चा का जिला महासचिव, दिलीप शर्मा और सचिन शुक्ला को युवा मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं आशू तिवारी और हर्ष दुबे को व्यापार संघ का जिला सचिव तथा सुरजीत बाथम एवं प्रदीप राजपूत को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए प्रदेश महासचिव अंकित तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा संगठन के विस्तार के लिए कार्य करें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, राजन दीक्षित, अरुण दीक्षित, गोपाल शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।