गोवर्धन रजक रफ्तार मीडिया धनबाद(पूर्वी टुंडी): श्रावणी मेले के पावन अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड के बामनबाद गाँव में आज भक्ति का माहौल रहा। गाँव से नौ काँवरियों का एक जत्था जय भोलेनाथ और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। विदाई के समय पूरे गाँव में उत्सव जैसा माहौल था। परिजनों और ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर और तिलक लगाकर सभी श्रद्धालुओं को सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।कल सुबह जल उठाकर शुरू होगी 110 किमी की पैदल यात्राजत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सभी सोमवार सुबह अजगैवीनाथ धाम पहुँचेंगे। वहाँ उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद काँवर में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा नगरी देवघर (बाबा वैद्यनाथ धाम) के लिए 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा प्रारंभ होगी।जत्थे में ये श्रद्धालु हैं शामिल इस पावन धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले जत्थे में मुख्य रूप से प्रशांत भट्टाचार्य, रोहित मंडल, उज्जवल मंडल, काजल मंडल, मोहित मंडल, राजू मंडल, शंकर कुमार मंडल, कंचन मंडल और दीनबंधु मंडल शामिल हैं। इसके साथ ही वाहन चालक विपिन बाउरी भी पूरी यात्रा में सहयात्री के रूप में उनके साथ मौजूद हैं।