बीरेन्द्र रॉय /हुगली: उत्तरपाड़ा में गंगा किनारे से सफेद बालू की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तरपाड़ा थाना पुलिस की टीम ने जिन दो लोगों को पकड़ा है, उनके नाम हैं -
1) कुंदन साहनी, पिता रामाशीष साहनी, निवासी 3 नंबर ए.डी. पाल रोड, थाना उत्तरपाड़ा
2) लक्ष्मण साहनी, पिता स्व. रामेश्वर साहनी, निवासी - उत्तरपाड़ा
पुलिस ने बंगाल गोदी शिवमंदिर घाट और दो ईंट भट्टों से एक नाव और लगभग 4000 सीएफटी सफेद बालू जब्त की है, जिसे गंगा नदी के किनारे से पानी कम होने के दौरान निकाला गया था।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि यह बालू गंगा नदी के तल से निकालकर विभिन्न ईंट भट्टों में सप्लाई करने के लिए निकाली गई थी। इस संबंध में उत्तरपाड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस उनको हिरासत में लेकर अन्य शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी तथा बालू खनन के स्थान की पहचान करने का प्रयास करेगी।