नामकुम संवाददाता : थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की चोरी की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से चोरी के पांच मवेशी, एक स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस टीम ने राजाउलातू के परताडीह टोला के पास छापेमारी की जहां कुछ लोग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक स्कॉर्पियो में लाद रहे थे। पुलिस को देखते ही अन्य आरोपी वाहन और मवेशी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने खदेड़कर काटमकुली पिठोरिया निवासी तबरेज अंसारी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।