संवाददाता: राजन साहू
*कानपुर।* विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ धरना देने जा रहे कांग्रेस के ग्रामीण जिलाअध्यक्ष संदीप शुक्ला एडवोकेट को पुलिस ने शुक्रवार को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन से पहले ही उन्हें घर पर रोक दिया गया।
*फूलबाग में होना था विशाल धरना*
कांग्रेस द्वारा फूलबाग स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर शुक्रवार शाम 5 बजे विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। पार्टी का आरोप है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इसी के विरोध में यह प्रदर्शन तय किया गया था।
*पुलिस ने आवास पर रोका*
सूचना मिलते ही पुलिस संदीप शुक्ला के आवास पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन से शहर की शांति भंग हो सकती थी, इसलिए यह कदम उठाया गया।
*कार्यकर्ताओं में नाराजगी*
पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण धरना उनका अधिकार है। नजरबंदी के कारण फूलबाग में प्रस्तावित धरना नहीं हो सका। फूलबाग गांधी प्रतिमा स्थल, जहां कांग्रेस का धरना प्रस्तावित था