लोकेशन=थाना परसरामपुर,बस्ती। धर्मेन्द्र द्विवेदी
अधीक्षक महोदय बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक शनिवार को 02 अभियुक्तों को कुल 17 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को रात्रि करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा सिरसहवा परसरामपुर मोड़ से अभियुक्त निरंजन को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में नन्दनगर पुलिया से अभियुक्त तिलकराम को 60 पाउच में कुल करीब 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर धारा 60(1) उ0प्र0 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निरंजन पुत्र रघु सोनकर, निवासी सोनबरसा, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती व तिलकराम पुत्र गनेशी, निवासी रामापुर भगाही, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा के रूप में हुई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 परमानन्द तिवारी,उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह,उ0नि0 अशोक कुमार,का0 योगेश यादव,का0 प्रभान्त कन्नौजिया,का0 हरिकृष्ण वर्मा, का0 श्याम सुन्दर बिन्द
समस्त पुलिस टीम थाना परसरामपुर शमिल रहे।