दिनेश कुमार रजक/मिहिजाम:शुक्रवार को पाल बगान, मिहिजाम में जन सेवा पार्टी का मीटिंग संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी संयोजक राकेश लाल ने मुख्य रूप से शिरकत की। मीटिंग की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पवन देव राय ने किया। इस अवसर पर मिहिजाम कानगोई क्षेत्र के युवाओं ने जन सेवा पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी नेता राकेश लाल ने सभी को अंगवस्त्र देकर पार्टी में स्वागत किया।राकेश लाल ने कहा कि लोग हमारे कार्यकर्ताओं एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आने वाले समय में और भी लोग जन सेवा पार्टी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज सेवा और जन कल्याण की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जन सेवा पार्टी जिला प्रवक्ता छोटेलाल मंडल, चन्द्रशेखर साव, सोनू पांडेय, भगवान राय, निवेदन दत्ता उपस्थित रहे। शुक्रवार को सदस्यता लेने वालों में छोटू सिंह, अंकित यादव, गुड्डू कुमार, नीतीश कुमार, सौरभ कुमार, इंद्रजीत उपाध्याय, मनीष गोप शामिल हैं। नगर अध्यक्ष पवन देव राय ने कहा कि जन सेवा पार्टी मिहिजाम में और भी मजबूत होगा, आने वाले चुनाव में जीत हासिल करेंगे।