एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना द्वारा आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र के अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना सहित सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना ने भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,
"भगवान बिरसा मुंडा जी ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय तथा स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष केवल स्वतंत्रता का आंदोलन नहीं था, बल्कि समानता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का भी सशक्त प्रतीक था।" उन्होंने आगे कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार आज भी पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।