डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।

पुलिस अधीक्षक,नवगछिया श्री वैभव शर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान में नवगछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या की साजिश रच रहे 2 कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला में किसी किराना व्यवसायी की हत्या होने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद SP के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।नवगछिया थाना पुलिस द्वारा आपराधिक दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग के दौरान लवण यादव पिता-स्व0 सहदेव यादव एवं जयचंद कुमार पिता-कारे सिंह, दोनों साo-चपरघट, थाना-गोपालपुर, जिला-भागलपुर को 01 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संo-343/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार लवण यादव के विरुद्ध हत्या,लूट, रंगदारी,आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 कांड एवं जयचंद कुमार के विरुद्ध हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 04 कांड दर्ज हैं।दोनों शातिर अपराधी विभिन्न थानों में वांछित चल रहे थे।नवगछिया पुलिस ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।