सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया विशेष संवाददाता
रांची : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर दिया गया बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही थी। इरफान अंसारी द्वारा दिए गए युक्त बयान के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इरफान अंसारी को सदर और रिम्स अस्पताल पहुंचने की आवश्यकता है लेकिन इरफान अंसारी को सिर्फ बाबूलाल मरांडी दिख रहे हैं।
*इरफान अंसारी को पहले पागलखाना भेजने का काम करेंगे- भानु प्रताप शाही*
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद गंभीर मुद्दों से ध्यान भटका रहा हो, वह दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी को जेल भेजने की बात करने वाले इरफान अंसारी को पहले कांके के पागलखाना भेजने की जरूरत है।
*स्वास्थ्य मंत्री को दूरबीन लेकर रिम्स और सदर की अव्यवस्था देखनी चाहिए- भानु प्रताप शाही* भानु प्रताप शाही ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जिस प्रकार दूरबीन लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि वे राजनीतिक ड्रामा करने में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री वास्तव में जनता के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर हैं तो उन्हें रांची स्थित रिम्स अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देखने जाना चाहिए। वहां मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को अस्पताल की समस्याएं नहीं बल्कि सिर्फ बाबूलाल मरांडी दिखाई दे रहे हैं।