तिसरी/गिरिडीह/रंजन कुमार ,रफ्तार मीडिया
तिसरी में एक शिक्षक के घर से मकई फसल की कोड़ई करने के बाद रविवार देर रात को चार किशोर दो अलग अलग साइकिल से सिरसिया घर जाने के दौरान सामने से आ रही एक बाइक ने साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बर्निश मुर्मू ओर अमित मुर्मू जख्मी हो गया।टक्कर के बाद बाइक चालक भाग गया।घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर दोनों घायल किशोर को तिसरी अस्पताल पुलिस वाहन से लाया गया।जहां डाक्टर ज्ञानेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल से बाइक भी जप्त कर लिया।बर्निश ने बताया कि मकई की कोड़ाई के बाद तिसरी चौक में फुटबॉल खरीदने लगे।इसके बाद हम दोनों ओर विकास हेंब्रम ओर अजय मुर्मू दो साइकिल से घर की ओर निकल गए।इस बीच एक बाइक ने मेरे साइकिल में टक्कर मार दिया।