आशीष कुमार मुखर्जी/कुजू (रामगढ़): रामगढ़ जिला के बोंगावार स्थित मोतीराम परिसर में उज्ज्वला फाउंडेशन की मासिक बैठक अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई नए सदस्यों ने फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सदस्यों ने बचत राशि जमा की और उन्हें संस्था के सिद्धांतों से अवगत कराया गया।
अध्यक्ष जागेश्वर प्रजापति ने कहा कि फाउंडेशन का लक्ष्य सभी सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाना है। संचालन शांति देवी ने किया। मौके पर अनीता देवी, परमेश्वर केसरी, सुनीता देवी, काजल देवी, किरण देवी और ममता देवी समेत कई लोग मौजूद थे।