lसंवाददाता: राजन साहू, कानपुर

कानपुर।कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने बुधवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जाजमऊ क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए हो रहे दो अवैध निर्माणों को टीम ने मौके पर पहुंचकर सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। केडीए अफसरों ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना अनुमति के निर्माण कराया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा गज्जूपुरवा में चल रहे एक अन्य अवैध निर्माण पर भी केडीए की टीम पहुंची। वहां टीम ने संचालक को नोटिस थमाते हुए तत्काल निर्माण कार्य बंद करा दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण कराने पर सीलिंग के साथ-साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।