रफ्तार मीडिया/गिरिडीह:धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को पांच दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन हुआ।समापन सत्र में रेड क्रॉस सोसाइटी, गिरिडीह के चेयरमेन एवं रफ्तार मीडिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मौके पर प्राचार्या चंद्रमलिका घोष चौधुरी ने कहा आज का दिन बच्चों की रचनात्मकता, कौशल और सीखी गई नई चीजों का जश्न मनाने का एक यादगार पल है। अंतिम दिन बच्चों के बीच जुंबा एवं रैन डांस ,क्रिकेट,खो-खो,कला प्रदर्शनी,फन एक्टिविटी का प्रदर्शन किया गया। इस कैंप में कुल 102 बच्चों ने भाग लिया। इसके साथ ही समर कैंप में शामिल बच्चों के बीच प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया,जिससे बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से खुश होकर कैंप से वापस घर जाएं। उन्होंने रेड क्रॉस गिरिडीह के चेयरमेन का तहेदिल से आभार व्यक्त की जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इन बच्चों को दिया। इस अवसर पर श्री कुमार ने बच्चों को हास्य योग का अभ्यास भी करवाया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। अरविंद कुमार ने कहा की समर कैंप एक अद्भुत पहल है जो बच्चों को विभिन्न कलाओं और गतिविधियों में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करती है।साथ ही बच्चों ने नए दोस्त बनाए और टीमवर्क का महत्व सीखा। मैं पूरे विद्यालय टीम को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इतनी सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से कैंप का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो शहरयार,शाहिद रजा के साथ समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।