कासगंज।
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में गुरुवार को एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत गंगा स्नान करने गए तीन सगे भाई-बहन अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से भाई को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो सगी बहनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरनगर का है। गुरुवार को गांव के ही इंद्रपाल के तीन बच्चे—पुत्र सिवनेश और दो पुत्रियां कोमल व सलोनी—गंगा स्नान करने गए थे। नदी में नहाते समय तीनों भाई-बहन अचानक पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
बच्चों को डूबता देख और उनका शोर सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद भाई सिवनेश को तो पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बहनें कोमल और सलोनी देखते ही देखते गहरे पानी में समा गईं।
प्रशासनिक टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस का सर्च ऑपरेशन चल रहा है
परिजनों में मचा कोहराम
रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों तलाश कर रही है