ओमप्रकाश तिवारी/ मोतिहारी:आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की तत्परता परखने के लिए पुलिस केंद्र मोतिहारी में वाहन परेड का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी के नेतृत्व में आयोजित इस परेड में पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया। वाहनों की तकनीकी स्थिति, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता की गहन जांच की गई।

इस दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वाहनों के रख-रखाव तथा ड्यूटी के दौरान सतर्क एवं अनुशासित रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मोतिहारी पुलिस ने कहा कि जिले की सुरक्षा और आमजन की सेवा के लिए पुलिस बल हमेशा तत्पर है। वाहनों की नियमित जांच से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ती है।