एसएएस नगर/रवीन्द्र कुमार
पंजाब सरकार द्वारा गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गांव रायपुर खुर्द एवं दुराली में गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन एवं उपदेशों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया
गया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी तथा गुरु रविदास जी के जीवन, सामाजिक समानता, मानवता, भाईचारे और समरसता के संदेश से प्रेरणा प्राप्त की । डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से गुरु जी के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा उनके महान उपदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी ने संपूर्ण मानवता को समानता, सत्य, परिश्रम, विनम्रता तथा ईश्वर भक्ति का संदेश दिया । उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ बनाने की प्रेरणा देते हैं । पंजाब सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में इस विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन जिले के विभिन्न गांवों एवं शहरों में किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों एवं शिक्षाओं से प्रेरणा प्राप्त कर
सकें ।